मथुरा, मई 7 -- यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार दोपहर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा एक्सप्रेसवे के नोएडा से आगरा मार्ग पर किलोमीटर संख्या 64.300 के समीप हुआ। दुर्घटना बाइक में रस्सी उलझने हुई। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे पीआरवी 1877 द्वारा सूचना दी गई कि यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर थानाध्यक्ष नौहझील, चौकी प्रभारी बाजना कट व पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि बाइक सवार तीसरी लेन पर घायल अवस्था में पड़ा था, जिसे तत्काल सड़क किनारे कराया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक पर चार बड़े बैग लदे हुए थे। बैगों से बंधी रस्सी पिछले पहिये में फंस गई, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसल गई। घायल की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर राकेश पुत्र सुरेश च...