नोएडा, मार्च 5 -- दनकौर, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम ओवरटेक करते समय छात्र की बाइक पिकअप से टकरा गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बिहार के हाजीपुर का रहने वाला 22 वर्षीय युवक प्रत अमरीक देहरादून स्थित एक यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग का छात्र था। छात्र अपनी बाइक पर सवार होकर मथुरा जिले के बरसाना में होली खेलने अकेले जा रहा था। उसकी बाइक यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर कोतवाली क्षेत्र में पहुंची। इसी दौरान एक पिकअप को ओवरटेक करते समय हादसा हो गया। घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर एक्सप्रेसवेकर्मी और दनकौर पुलिस पहुंची। घायल छात्र को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ड...