नोएडा, अगस्त 28 -- रबूपुरा। दिल्ली से अलीगढ़ जा रहे कैंटर को पीछे से दूसरे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में आगे चल रहे कैंटर चालक का हाथ कटकर अलग हो गया। पुलिस ने आरोपी अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के नगला कैशो गांव निवासी रंजीत ने थाने में तहरीर दी है कि उसका बड़ा भाई दीवान कैंटर चलाता है। वह गुरुवार को अपने हेल्पर अरुण कुमार के साथ कैंटर में दाल भरकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते अलीगढ़ से दिल्ली जा रहा था। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में जीरो प्वाइंट से 29 किलोमीटर माइल स्टोन पर सुबह करीब तीन बजे पीछे से आए दूसरे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक दीवान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका बायां हाथ कोहनी से कटकर दूर जा गिरा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे यमुना एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मियों ने घ...