नोएडा, सितम्बर 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की देर रात एसी स्लीपर बस में आग लगने से नौ यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। करीब 25 यात्रियों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी रवि शंकर निम ने बताया कि दिल्ली के कश्मीरी गेट से स्लीपर बस यात्री लेकर उत्तर प्रदेश के महोबा जा रही थी। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस बुधवार की देर रात करीब 12:00 यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर क्षेत्र के सिवारा गांव के समीप पहुंची तो उसमें अचानक आग लग गई। करीब 25 लोगों ने खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बस में फंसे नौ यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हुई है, जिसका जेवर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा...