ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 30 -- यमुना एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट के पास बन रही फिल्म सिटी जाने के लिए दोनों तरफ रैंप बनेंगे। इनका काम मई से शुरू होने की उम्मीद है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने भूमि से जुड़े विवाद को किसानों से वार्ता कर सुलझा लिया है। उन्हें भूमि का मुआवजा देना भी शुरू कर दिया गया है। यमुना प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-21 में करीब एक हजार एकड़ में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी बनाना प्रस्तावित है। इसका पहला चरण 230 एकड़ में विकसित होगा, जिसके शिलान्यास की तैयारी की जा रही है। यमुना एक्सप्रेसवे से फिल्म सिटी को सीधे जोड़ने के लिए कोई रैंप नहीं है। ऐसे में एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से 21 किलोमीटर पर दोनों तरफ रैंप बनाने का निर्णय लिया गया था। ये रैंप करीब 480 मीटर लंबे और 11 मीटर चौड़े होंगे। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.