मथुरा। दिलीप चतुर्वेदी, जुलाई 22 -- यमुना एक्सप्रेस वे पर जल्द ही मथुरा में बलदेव कट की सौगात मिल जाएगी। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने यहां पर कट बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर बलदेव पर कट देने को जरूरी बताया है। इस कट की मांग काफी समय से चली आरही है। नोएडा या आगरा की ओर से आने वालों को बलदेव जाने के लिए अभी राया कट पर उतरना पड़ता है। आगरा से अगर कोई यमुना एक्सप्रेस वे पर होकर आरहा है तो बलदेव रोड के ऊपर फ्लाईओवर से होते हुए पहले उसे राया कट आना पड़ेगा और फिर करीब 20 किलोमीटर वापस बलदेव जाना पड़ेगा। इसी तरह दिल्ली से आने वालों को भी पहले राया कट पर उतरना होगा और फिर 20 किलोमीटर बलदेव जाना पड़ता है। यमुना एक्सप्रेस वे पर बलदेव पर कट बनाने के लिए विभिन्न संगठन मांग करते रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर फिलहाल कोई हादसा...