नोएडा, मई 13 -- दनकौर, सतीश शर्मा। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात चलती थार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वाहन में सवार लोगों में अफरातफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और साथी के साथ कूदकर जान बचाई। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी महेश मित्तल अपने एक साथी के साथ मंगलवार की देर रात थार में सवार होकर नोएडा से आगरा जा रहे थे। अचानक चलती कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। गाड़ी में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं। प्रा...