नोएडा, मई 15 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दर बढ़ाने के मामले का मुख्यमंत्री कार्यालय से संज्ञान लिया गया है। उनके अनुसार मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि जनता पर इस समय कोई अतिरिक्त बोझ न डाला जाए। साथ ही, एक्सप्रेसवे की टोल दरों में वृद्धि न करने के भी निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली कंपनी सुरक्षा रियलटी ने कंसेशन एग्रीमेंट का हवाला देकर टोल दरें बढ़ाने का प्रस्ताव प्राधिकरण में भेजा था। इससे एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन सफर करने वाले 35 हजार से ज्यादा वाहन चालकों की जेब पर सीधा असर पड़ता। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मामले में चिंता जाहिर की थी। साथ ही, उन्होंने मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। शुक्रव...