नोएडा, अगस्त 25 -- दनकौर, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की देर रात अचानक आवारा पशुओं का झुंड आ गया। इससे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दुर्घटना से बचाने के लिए वाहनों को रुकवाया। पशुओं को एक्सप्रेसवे से नीचे उतारा और यातायात शुरू कराया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले इंटरचेंज के समीप नोएडा से आगरा जाने वाली लेन पर रात करीब नौ बजे आवारा मवेशियों का झुंड एक्सप्रेसवे के बीचोंबीच पहुंच गया। हादसे की आशंका को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी गई। ट्रैफिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हादसे से बचाने के लिए कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने सभी गोवंशों को सुरक्षित तरीके से एक्सप्रेसवे से नीचे उतारा। इसके बाद यातायात को सुचारू कराया। ...