नोएडा, जून 14 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे के लिए जमीन देने वाले जेवर के किसान टोल मुक्त यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए सात गांवों में अभियान चलाया गया। वहीं, 40 किलोमीटर के मध्य भूमि देने वाले किसानों के दस्तावेज जमा किए गए। यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे के लिए भूमि देने वाले मुफ्त सफर करेंगेदस्तावेजों की आवश्यकता यमुना एक्सप्रेसवे के सहायक महाप्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि ऐसे किसान और भूस्वामियों को फॉर्म संख्या-11, मतदाता पहचान पत्र, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र, मोबाइल नंबर एवं वर्तमान पता (यदि पूर्व रिकॉर्ड में परिवर्तन हुआ हो) की प्रतियां जमा कराने के लिए कहा गया था। इसके लिए अंतिम तिथि 15 जून है। बताया कि दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद पात्र किसानों को टोल में 100 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। यह दस्तावेज किसानों ...