औरैया, जून 18 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत गुरुवार सुबह शेरगढ़ घाट स्थित यमुना तट पर यमुना मैया की दिव्य आरती एवं सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग, जिला गंगा समिति, आयुष विभाग, जिला प्रशासन तथा समाजसेवी संस्था 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: सात बजे यमुना मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। होम्योपैथी विभाग के डीएचएमओ डॉ. परवीन, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. हरी प्रताप सिंह तथा संस्था के सदस्यों ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों, घंटा-घड़ियाल और शंखनाद के बीच मंत्रोच्चार के साथ आरती संपन्न कराई। यह भी पढ़ें- योग को प्रेरित करने के उद्देश्य से डीडीयू गेट से निकाली गई रैली उपस्थित श्रद्धालुओं...