सहारनपुर, जनवरी 4 -- सहारनपुर। जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा डॉ भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में यमुनानगर ने अंडर-17 में ट्राफी जीती तो अंडर-14 में क्लब ने कब्जा किया। दोनों वर्गों में आयोजित मुकाबलों में लगभग 20-20 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें यमुनानगर, सहारनपुर, देवबंद, शामली और मुज़फ्फरनगर की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 के फाइनल में सिटी फुटबॉल क्लब यमुनानगर ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-14 में फुटबॉल क्लब ने भी 1-0 से विजय प्राप्त की। टूर्नामेंट में मोहम्मद ओवैस को बेस्ट गोलकीपर का अवॉर्ड मिला। अंडर-14 में इंदिरा फुटबॉल क्लब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-17 में युद्ध सिटी एफसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। मैच में बेस्ट कोच का अवार्ड रणविजय को दिया गया। इस दौरान क्रीडा...