अलीगढ़, सितम्बर 2 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। यमन देश की हया नजम्मुद्दीन अब भारतीय हो गई हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम अविनाश कुमार द्वारा भारत सरकार द्वारा जारी भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र देते हुए शपथ दिलवाई। हया 1996 से भारत में लांग टर्म वीजा (एलटीए) पर अलीगढ़ में रह रहीं थीं। सऊदी अरब में जन्मी हया ने बताया कि उनके पिता नजम्मुद्दीन यमन नागरिक व मां जेबा भारतीय हैं। वह मूलरूप से दोदपुर अलीगढ़ निवासी हैं। जन्म के बाद ही वह 1996 में अलीगढ़ में मां के पास रहने आ गईं थीं। यहां रहते हुए प्रारंभिक शिक्षा व एएमयू से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2019 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद से ही वह सभी दस्तावेज व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गईं थीं। सात साल के इंतजार के बाद बुधवार को वह पल आ ही गया, जब हया को भारतीय ना...