यदुवेन्द्र अध्यक्ष् व अवधेश मंत्री बने
लखनऊ, सितम्बर 3 -- यूपी एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर एसोसिएशन लखनऊ मंडल के द्विवार्षिक अधिवेशन में लखनऊ मंडल की नई कार्यकारिणी चुनी गई। इसमें यदुवेंद्र प्रताप सिंह मंडलीय अध्यक्ष, अवधेश कुमार यादव मंत्री,अखिलेश कुमार वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आदर्श सिंह कोषाध्यक्ष और राज नारायण पांडे ऑडिटर के पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए। सीतापुर में आयोजित अधिवेशन में लखनऊ के अध्यक्ष लोकेश गुप्ता, सचिव मनोज कुमार, विशाल भटनागर,आशीष कुमार और नीरज सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर विभिन्न मंडलों और जिलों के अध्यक्ष, सचिव तथा प्रांत के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.