रांची, मई 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजधानी रांची के पुराने विधानसभा हॉल में रविवार को 'यदुवंशी महासम्मेलन' का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में राज्य के सभी 24 जिलों से समाज के प्रतिनिधि और प्रमुख लोग हिस्सा लेंगे। यह जानकारी श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की जाएगी। इस महासम्मेलन में राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से कई सम्मानित गणमान्य लोग शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य यादव समाज को सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और व्यावसायिक क्षेत्रों में आगे बढ़ाना है, जिसके लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाए जाएं...