यदुवंशी महिला समाज की अध्यक्ष का निधन
आदित्यपुर, मार्च 29 -- गम्हरिया। अखिल भारतीय यदुवंशी महिला समाज सह महिला यादव विकास मंच की अध्यक्ष आदित्यपुर निवासी आशा सिंह का निधन हो गया। दिवंगत आशा सिंह के पति सह ऊषा मार्टिन के पूर्व अधिकारी एसबी सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी पिछले कई माह से बीमार थी एवं टीएमएच में इलाज चल रहा था। शनिवार को पार्वती घाट में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके निधन से समाज में शोक की लहर है। बताया गया कि मृतक अपने पीछे पति के अलावा दो पुत्र, पुत्रियों का भरपुरा परिवार छोड़ गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.