सीतामढ़ी, मार्च 12 -- चोरौत। यदुपट्टी गांव में आपसी विवाद में मां-बेटा सहित चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के यदुपट्टी निवासी गोपाल चौधरी की पत्नी सुनीता देवी (30) पुत्र शिवांश कुमार (06) व दशरथ चौधरी के पुत्र रंजन चौधरी (22) के रूप में की गयी है। परिजनों द्वारा घायल को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज कराने आए परिजनों ने बताया कि आपसी विवाद के कारण मारपीट कर सभी को घायल कर दिया गया है। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. त्रिरंजन कुमार ने बताया कि घायल मां-पुत्र को प्राथमिक उपचार करने के बाद जहां छोड़ दिया गया। वहीं घायल रंजन कुमार चौधरी को बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। समाचार प्रेषण तक इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा...