हजारीबाग, अप्रैल 26 -- हजारीबाग,हिन्दुस्तान प्रतिनिधियदुनाथ बालिका उच्च विद्यालय में बाल संसद का गठन शनिवार को किया गया। इसमें प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव की समस्त प्रक्रिया शिक्षिका मौमिता मल्लिक के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस चुनाव में उम्मीदवारों के रूप में शिवानी कुमारी, सिमरन कुमारी, खुशी कुमारी एवं भूमि कुमारी ने भाग लिया। सभी उम्मीदवारों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाई तथा विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया। इस प्रकार का आयोजन छात्रों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करती है। इस सफल आयोजन में विद्यालय की समस्त सदस्यों स्वाति कुमारी, शंपा चटर्जी, डालिया सेनगुप्ता, पल्लवी, रोमा, श्रीजीता, पायल, मिताली,सौभिक भट्टाचार्य एवं मुकेश का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.