हजारीबाग, जून 13 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। अविष्कार फाउंडेशन के तत्वावधान में यदुनाथ बालिका उच्च विद्यालय परिसर में को मानसिक स्वास्थ्य एवं करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इसका संचालन फाउंडेशन के संस्थापक बॉबी सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमेधा बनर्जी, सभी शिक्षिकाओं तथा छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा यह बताया गया कि वे अपने मानसिक स्तर को स्वस्थ रखते हुए जीवन में किस प्रकार आगे बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं, जिससे छात्राओं को अपने भविष्य के प्रति सजग और प्रेरित होने का अवसर प्राप्त हुआ।फोटो यदुनाथ गर्ल्सयदुनाथ गर्ल्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राएं

हिंदी हिन्दुस्तान ...