लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता भगवान राम और माता कौशल्या पर विवादित बयान देने वाले सपा के नेता यदुनंदन लाल वर्मा के खिलाफ उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदुनंदन के बयान से सपा की दूषित सोच उजागर हुई है। यही कहूंगी कि विनाश काले विपरीत बुद्धि। सपा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रही है। वहीं उनकी पार्टी के नेता इस तरह सार्वजनिक रूप से घटिया शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बयान से पार्टी के नेताओं की मानसिकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह बेहद शर्मनाक है। इसके शब्दों पर इसे सजा मिलनी चाहिए और यह व्यक्ति समाज में रहने लायक नहीं है। सपा को चाहिए कि वह ऐसे नेता को तुरंत पार्टी से बाहर करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...