अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़। यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने अलीगढ़ में नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी की डेडिकेटेड ओपीडी सेवा शुरू की है। ओपीडी सेवा रामघाट रोड स्थित नारायणी हॉस्पिटल में संचालित की जा रही है, जिसमें मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श मिल रहा है। ओपीडी हर महीने के अंतिम मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक नियमित रूप से आयोजित होगी। ओपीडी का नेतृत्व वरिष्ठ कंसल्टेंट एवं रोबोटिक सर्जन (यूरोलॉजी) डॉ. विपिन सिसोदिया और कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजी व किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. प्रसाद दांडेकर कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...