अलीगढ़, मार्च 14 -- बरला, संवाददाता। मनुष्य की कामनाएं अनंत हैं, एक इच्छा पूरी होते ही दूसरी जन्म ले लेती है। निरंतर संघर्ष ही सफलता की कुंजी है। यदि व्यक्ति संघर्ष छोड़ देता है, तो सफलता ठहर जाती है। ये उदगार दिलालपुर स्थित बाबा ईंट उद्योग नारायणा पब्लिक स्कूल में बाबा प्रॉपर्टीज के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा में राष्ट्रीय कथा व्यास कपिल वशिष्ठ वृंदावनी ने कहे।साथ ही, उन्होंने विनम्रता को उन्नति का आधार और छल-कपट को पतन का कारण बताया। व्यास जी ने पारिवारिक मूल्यों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जिस घर में स्त्रियों का सम्मान और उनकी पूजा होती है, वहां सदैव उन्नति होती है। उन्होंने युवा पीढ़ी को संदेश दिया कि माता-पिता के जीवित रहते हुए उनकी सेवा करना ही सच्ची भक्ति है। इस पावन कथा के दौरान मुख्य यजमान श्योराज सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.