कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर। कौमी मशावरत कमेटी के संयोजक हाजी अबुल बरकात नजमी ने कहा कि मुस्लिम यतीमखाना प्रबंधन इस भवन में अपना आला तालीमी अदारा भी कायम करें। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर खोले। इससे गरीब वर्ग के बच्चों को अच्छी से अच्छी तालीम मिल सकेगी और वह कोई मुकाम हासिल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि रमजान में 21वीं की शब एक प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मांगपत्र सौंपा था, जिसमें इन बातों के लिए कोशिश करने की मांग की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...