हापुड़, जनवरी 16 -- जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर व डासना मंदिर पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी यति नरसिम्हानंद सरस्वती गिरी महाराज ने राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उत्तर महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी व संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए सुमन त्यागी के निवास पर पहुंचे। उन्होंने मकरसंक्रांति की शुभकामनाएं दीं और कहा कि अगले माह वह स्वयं अपनी साधु संतों के साथ बगलामुखी यज्ञ कर दोनों की दीर्घायु की कामना करेंगे। इस मौके पर अजय त्यागी, दीपिका त्यागी, दिवाकर त्यागी, अरूण त्यागी, निशांत त्यागी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...