मेरठ, दिसम्बर 21 -- प्रहलाद नगर आर्य समाज में चल रहे अथर्ववेद परायण यज्ञ में शनिवार को वैदिक संस्कृति का महत्व बताया। विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण कर अथर्ववेद परायण यज्ञ कराया। यज्ञ में धीरज मेहता यजमान रहे। वेद मंत्रों का वर्णन करते हुए स्वाती स्वामी शिवानंद ने बताया कि अथर्ववेद का मुख्य विषय विज्ञान है, इसका उपवेद अर्थ वेद कहलाता है और इसमें मानव के व्यावहारिक जीवन में आवश्यक ज्ञान विज्ञान शिक्षा, गृहस्थ और समाज निर्माण के सूत्र प्रदान किए। यज्ञ हमारे जीवन का आधार है, इसे हमे कभी नहीं छोड़ना चाहिए। भजन गायक पंडित रामसेवक ईश भक्ति और राष्ट्रभक्ति के भजन का गुणगान किया। राजेश सेठी, यशपाल सोयन, सत्य पाल आर्य, कविंद्र आर्य, अशोक कुमार, आचार्य इंद्रजीत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.