यज्ञ स्थल से चोरों ने चुरायी बाइक
बिहारशरीफ, मई 12 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी थाना क्षेत्र के अरियरी गांव में आयोजित 9 दिवसीय महायज्ञ मेला में बीती देर रात युवक की मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। पीड़ित बाइक मालिक सनैया गांव निवासी सियाशरण पासवान का पुत्र लक्ष्मण कुमार ने बताया कि वह 11 मई की रात अपने गांव से यज्ञ देखने अरियरी पहुंचा। महायज्ञ स्थल के पास मोटरसाइकिल लगा कर मेला घूमने चला गया। उसी दौरान मेले से बाइक चोरी हो गयी। काफी खोजबीन के बाद जब बाइक नहीं मिली, तो पीड़ित ने स्थानीय अरियरी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि पुलिस बाइक की बरामदगी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- यज्ञ स्थल से चोरों ने चुरायी बाइक (शेखपुरा से संजय मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.