मऊ, मार्च 31 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली की एंटी रोमियो टीम मंगलवार को स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के सरायशादी स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंची। चौपाल लगाकर महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा के बाबत जागरुक किया। किसी भी प्रकार के उत्पीड़न व आपातकाल के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला हेल्पलाईन की सहायता के लिये प्रेरित किया। प्रदेश सरकार द्वारा जारी 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, एवं अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक रिचा सोनी, महिला कांस्टेबल कविता पाण्डेय, लक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.