गोरखपुर, जून 7 -- चौरीचौरा, हिंदुस्तान संवाद। मां लखराव कालिका धाम बसन्त टोला डुमरी खास में आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को यज्ञ मंडप में प्रवेश के लिए फीता काटकर यज्ञशाला के पंचाग पूजन किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हरेन्द्र यादव ने कहा कि यज्ञ करने व कराने जन कल्याण होता है। जहां यज्ञ होता है। वहां धन धान्य की खुशहाली रहती है। दैवीय आपदा उक्त क्षेत्र में नहीं आती है। इस अवसर पर प्रधान संघ के निवर्तमान अध्यक्ष अच्छेलाल साहू ने मां कालिका के शक्ति की महिमा बताया। इस अवसर पर जयप्रकाश यादव, सुरेंद्र पांडेय, संतोष पटेल, संजय चौधरी, योगेंद्र सोखा, रामरुप पुजारी, बजरंगी लाल, रवि कान्त गौड़, गिरधारी यादव, दीना बाबा, भगवानदास दुबे, यज्ञाचार्य नागेश पान्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...