फतेहपुर, सितम्बर 25 -- बिंदकी। ललौली चौराहे के समीप कुंवरपुर रोड दयानंद इंटर कॉलेज के सामने स्थित आर्य समाज मंदिर में वेद प्रचार समारोह के दूसरे दिन दिल्ली से आई आचार्या भजन उपदेशक अमृता आर्या ने भजन के माध्यम से उपदेश देते हुए कहा यज्ञ हवन करने से जीवन का उद्धार होता है। प्रत्येक घर में सुबह यज्ञ हवन अवश्य करना चाहिए। शारीरिक मानसिक पर्यावरण और आध्यात्मिक उत्थान का एक वैज्ञानिक साधन है। नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है। यहां प्रियवृत पांडे, संजय गुप्ता, चंद्रशेखर, गुप्ता, कंचन, लता सहित तमाम लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...