अलीगढ़, मार्च 16 -- अलीगढ़। आर्य समाज वैदिक आश्रम रामघाट रोड के तत्वाधान में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन का शुभारंभ यज्ञ से हुआ। आज पूर्णाहुति होगी। आचार्य चंद्र देव शास्त्री फर्रुखाबाद वालों ने वैदिक मंत्रोच्चारण हवन किया। आचार्य धर्मवीर शास्त्री ने बताया कि हमें प्रतिदिन पांच यज्ञ करने चाहिए। ऋषियों ने इस मानव जीवन को श्रेष्ठ बनने के लिए 16 संस्कार बताए हैं। मनुष्य के स्थल और सूक्ष्म शरीर और आत्मा की उन्नति के लिए संस्कारों का विशेष योगदान बताया है। लेकिन आज हम सारे संस्कारों को भूल गए हैं, केवल नामकरण, विवाह और अंतिम संस्कार तक हमारी दुनिया सिमट कर रह गई है। जहां हम वेदांनुकूल नहीं चल रहे वहां ही हमारे जीवन में वेदना है। मंत्री पं. राम किशन शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर रचना तोमर, भु...