गाज़ियाबाद, जुलाई 30 -- गाजियाबाद। आर्य समाज ने नया आर्य नगर में वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ किया। बुधवार को पहले दिन आचार्य सूचिषद ने यज्ञ कराया। यज्ञ के बाद भजन उपदेशक कुलदीप आर्य ने अपने भजनों से ईश्वर का गुणगान किया। आचार्य सूचीषद मुनि ने वेद कथा में अपने व्याख्यान से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने बताया श्रेष्ठ लोग किसी भी पंथ या समुदाय के हों उन्हें समाज से जोड़ना प्रत्येक आर्य समाजी का कर्तव्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...