गिरडीह, मार्च 13 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। घुठिया में आयोजित रामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ में बुधवार की रात बेंगाबाद के पूर्व उप प्रमुख सह सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र कुमार और सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम ने भाग लिया। इस अवसर यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा राम नाम का पट्टा देकर इनका स्वागत किया गया। महायज्ञ में शामिल होकर दोनों लोगों ने कथावाचक के प्रवचन को सुना। मौके पर उप प्रमुख उपेंद्र कुमार ने दान स्वरूप यज्ञ समिति को आर्थिक सहयोग भी किया। उन्होंने महायज्ञ के आयोजन को लेकर यज्ञ समिति के सदस्यों को साधुवाद दिया। कहा कि ऐसे आयोजन से लोगों में धार्मिक भावना जागृत होती है। सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम ने कहा धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भाव हो विश्व का कल्याण हो के उद्देश्य के साथ पवित्र यज्ञ मंडल को प्रणाम किया और आपसी स...