दुमका, अक्टूबर 3 -- दुमका। दुमका के यज्ञ मैदान में विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावणवघ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बार रावण का पुतला बहुत ही छोटा 10 से 12 फीट का बनाया गया था। रावण के पुतले को जामा विधायक डा. लुईस मरांडी व यज्ञ मैदान पूजा समिति के सदस्यों ने आग लगाई। यज्ञ मैदान में आतिशबाजी के कार्यक्रम को विगत दो वर्षो से फिलहाल स्थगित कर दिया गया हैं। केवल रावण के पुतले को ही दहन किया गया। 1976 से यहां मारवाड़ी समाज की ओर से दुर्गा पूजा का आयेाजन किया जा रहा हैं। इस वर्ष यज्ञ मैदान पूजा समिति 50 वां वर्ष मना रहा हैं। जिसमें रावण बध का कार्यक्रम यज्ञ मैदान में दुर्गा पूजा मेला का खास आकर्षण होता हैं। साथ ही घड़ा उतारने की प्रतियोगिता का भी आयेाजन किया जाता हैं। 50 वां वर्ष होने के कारण समिति के सदसयों ने पूर्व के ...