गोपालगंज, मई 28 -- गोपालगंज। जिले के बरौली थाने के सलोना मोड़ के समीप एनएच-27 पर यज्ञ में शामिल होने जा रही एक महिला की बाइक के धक्के से मौत हो गई। जबकि बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत महिला बरौली थाने के आलापुर गांव निवासी संतोष यादव की 45 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि बरौली थाने के प्रेम नगर आश्रम के समीप यज्ञ का आयोजन किया गया था।

घटना का विवरण बुधवार की शाम सुनैना देवी अपने पति संतोष यादव के साथ यज्ञ में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही वे सलोना मोड़ के समीप पहुंचीं, सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुनैना देवी...