साहिबगंज, अप्रैल 11 -- साहिबगंज। शहर के साक्षरता चौक पूर्वांचल दूर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। सुबह सात बजे से कार्यक्रम शुरू हो गये। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ मंडप पूजन कराने के बाद सभी देवी देवताओं का वैदिक मंत्रोचारण के साथ आह्वान कर पूजन किया । दोपहर तक 11 कुंडीय महायज्ञ मंडप में आहुति दी गई। उधर,शाम को श्रीकृष्ण रासलीला का आयोजन वृंदावन से आए कलाकारों की टीम ने किया। इसमें श्रीकृष्ण राधा रानी के साथ साथ गोपियों के साथ रासलीला को दिखाया गया। महायज्ञ परिसर में संकीर्तन लगातार जारी है। इसके लिए करीब 25 कीर्तन मंडली आई है। मौके पर अयोध्या धाम यूपी से आए यज्ञ संरक्षक महामंडलेश्वर श्री अयोध्या दास शास्त्री , हरि ओम दास , पंडित भोला ...