मैनपुरी, अक्टूबर 6 -- श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला का सोमवार को नगर के पंजाबी कालोनी स्थित प्रमुख उद्योगपति अनिल अग्रवाल के आवास पर आयोजित राम यज्ञ के साथ समापन हो गया। रावण वध और भगवान राम राज्याभिषेक के साथ भगवान राम के जीवन चरित्र को दर्शाने वाली रामलीला का विश्राम राम यज्ञ के साथ हुआ। आचार्य पंडित शील नामाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ सम्पन्न कराया गया। यज्ञ में कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आहुतियां देकर सम्पूर्ण समाज की उन्नति की कामना की। यज्ञ के बाद भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के स्वरूपों ने रामलीला के विभिन्न संवादों का मंचन भी किया। कमेटी के अध्यक्ष महेशचन्द्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मंत्री सुरेशचन्द्र बंसल बीनू, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता प...