बागपत, जून 14 -- बड़ौत। आर्य समाज पट्टी चौधरान के कार्यालय पर साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। डा. हरपाल सिंह ने कहा कि यज्ञ करने से सुख शांति मिलती है। यज्ञ करना चाहिए और युवा पीढ़ी को भी इसके प्रति प्रेरित करना चाहिए जिससे उन्हें भारतीय संस्कृति का ज्ञान हो सके। युवाओं को यज्ञ से जोड़ने से प्राचीन संस्कृति हमेशा चलती रहेगी। राजेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि यज्ञ करने से वायुमंडल शुद्ध होता है। हर अच्छे अवसरों पर घरों में यज्ञ करना चाहिए और बच्चों को भी इससे जोड़ना चाहिए। इस मौके पर हरबीर, तेजेंद्र चौहान, ओम प्रकाश, जसवीर मलिक, सुरेंद्रपाल,डा.ओमवीर सिंह, श्योराज मलिक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...