गिरडीह, फरवरी 14 -- यज्ञ मंडप निर्माण के लिए भूमि पूजन गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के रसनजोरी पंचायत के पिपरासिघा गांव स्थित झिंझरी पहाड़ी बाबा धाम मंदिर परिसर आगामी 3 से 11 अप्रैल तक श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ कमेटी के सदस्य सहित आस- पास गांव के ग्रामीण यज्ञ की तैयारियों में जुट गए हैं। शुक्रवार से यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इसके पूर्व स्थानीय ब्राह्मणों में शंकर मिश्रा, विकास पाण्डेय, अजय पांडेय और जय प्रकाश पाण्डेय ने विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया। तत्पश्चात यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य शुरू किया गया। आगामी 25 मार्च को यज्ञ स्थल का ध्वजारोहण किया जायेगा। मौके पर नागेश्वर सिंह, अकलू मंडल, सिकंदर मंडल, सुबोध सिंह, महादेव राणा, गुलाब मंडल सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे। फोटो: 14 जीआर...