आरा, मार्च 24 -- चरपोखरी। एक संवाददाता चरपोखरी में चल रहे पांच दिवसीय मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठ महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ी। महिला-पुरुष, बुजुर्ग और युवा सभी हाथ जोड़कर मां के दरबार में पहुंचते रहे और अपनी मनोकामनाओं के साथ लगातार परिक्रमा करते नजर आए। यज्ञ स्थल पर गूंजते "जय माता दी" और "कौन सो काज कठिन जग माही, हो ही तात तुम सो नाहीं" के गगनभेदी जयघोषों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय और ऊर्जावान बना दिया। दोपहर बाद आयोजित देवी जागरण का उद्घाटन श्री राघवाचार्य जी महाराज ने फीता काटकर किया। यज्ञ समिति की ओर से सभी कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जागरण में भोजपुरी गायकों ने अपने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि श्रद्धालु भक्ति में झूमते रहे। अभिनंदन राजा बाबू, ...