गिरडीह, मार्च 10 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के ग्राम पाराखारो एवं श्याम सिंह नावाडीह के बीच बुढ़िया नदी स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के छठे दिन मंगलवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्राम पारा खारो, श्यामसिंह नावाडीह, बंसीडीह, बसखारो एवं आस पास गांव के महिला पुरुष, बच्चे सुबह से ही परिक्रमा स्थल व शिव मंदिर में विधिवत, पूजा अर्चना की। इस दौरान ओम नमः शिवाय,बोल बंम के उदघोषों व मंदिरों की घंटियों की ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। आचार्य अमित काव्यायन जी, हरीश तिवारी, इंदेश मिश्रा, खिशकर जी, अनंत स्वामी समेत आठ आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज से पूरा वातावरण भक्त...