आजमगढ़, जून 7 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय वीरभद्रपुर, हनेवता शेरपुर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय 89वें श्री विष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचकर मंडप की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की मंगलकामना करते रहे। काशी से आए यज्ञाचार्य पंडित कपिल शर्मा के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ मंडप में वैदिक रीति से पूजन-अर्चन एवं हवन अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। आयोजक शेरपुर कुटी के महंत एवं यज्ञ सम्राट स्वामी रामकृष्ण दास महाराज ने बताया कि यज्ञ मंडप में स्थापित कलश में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। उन्होने बताया कि प्रतिदिन शाम सात बजे से मानस प्रवचन एवं कथा का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर बालक दास महाराज प्रधान, कंच...