हापुड़, मार्च 20 -- गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर हापुड़ का द्वि-दिवसीय 62वां वार्षिकोत्सव अत्यंत धूमधाम एवं वैदिक परंपरा के साथ प्रारंभ हुआ। प्रातःकालीन पावन बेला में वैदिक यज्ञ का भव्य आयोजन किया।यज्ञ में यजमान के रूप में वीरपाल नरवाल, तरुण चौधरी, भारत भूषण, दिनेश शास्त्री, सत्यपाल, शैलेंद्र आदि सपत्नीक सहभागी बने। यज्ञ का ब्रह्मत्व डॉ. शिवकुमार आर्य एवं आचार्य कुशल देव ने सम्पन्न कराया। यजमानों को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए दूर-दूर से पधारे अनेक संन्यासी एवं विद्वान प्रातःकालीन सभा में उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता चौधरी वीरपाल सिंह ने की।स्वामी सत्यानंद ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक गृहस्थ को अग्निहोत्र अवश्य करना चाहिए। जिस प्रकार शरीर का केंद्र उसकी नाभि होती है, उसी प्रकार इस सृष्टि की नाभि यज्ञ है। अतः यज्ञ केवल धार्मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.