गढ़वा, जनवरी 20 -- मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में 22 मार्च से होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर मंगलवार को पूरे गाजे बाजे के साथ भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिव मंदिर यज्ञ स्थल से यज्ञ आचार्य श्री 1008 उदय नारायणाचार्य जी त्रिदंडी स्वामी जी महाराज और राधा कृष्ण मंदिर के महंत 1008 केशव नारायण दास के नेतृत्व में यह ध्वजारोहण सह नगर भ्रमण कार्यक्रम किया गया। मौके पर मुख्य यजमान तेजवंत दुबे, उनकी पत्नी मधु दुबे थे। वहीं ध्वजारोहण कार्यक्रम में मनोज दुबे, विपुल दुबे, चिंटू दुबे, मीनू दुबे, देवख राजवंशी, फंटूश दुबे, जितेंद्र यादव, शेषमणिसिंह, प्रमोद ठाकुर, छोटू दुबे, मुकेश सोनी सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...