बदायूं, मार्च 11 -- उझानी। नगर के प्राचीन शीतला माता मंदिर में 102वां दो दिवसीय शीतलाष्टमी महोत्सव भव्य अभिषेक और यज्ञ के साथ शुरू हुआ। प्रथम दिन भक्तों ने माता का दिव्य श्रृंगार कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया। मंगलवार को मंदिर परिसर में यज्ञ नारायण भगवान का आह्वान हुआ, जिसमें मातृ शक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्तों ने विश्व कल्याण और निरोगी काया की कामना के साथ यज्ञ में विशेष आहुतियां दीं। बुधवार 11 मार्च को शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें झांकियां, बैंडबाजे और काली अखाड़े आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पुरोहित शिव सनेही मिश्रा, शिव गोपाल मिश्रा, लवी मिश्रा, प्रमोद माहेश्वरी, राकेश सर्राफ, आकाश बर्मा, वैभव चतुर्वेदी, संतोष वार्ष्णेय, आचार्य मोहन, मुनीश चौहान, जयपाल राठौर, दिनेश राघव, विनोद वर्मा, गिरीश गुप्ता, पूर्णिमा मिश्रा, शालिन...