रांची, मार्च 8 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी में आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों और आयोजन समिति के सदस्यों ने शनिवार को भगवान से प्रार्थना की। आयोजन समिति के अध्यक्ष तपेश्वर केशरी के नेतृत्व में संरक्षक मंडल, पदाधिकारी और ग्रामीणों ने नगड़ी के प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं को प्रार्थना पत्र समर्पित किया। इस दौरान कथा यज्ञ की सफलता और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। बताया गया कि नगड़ी में श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 30 मार्च से 5 अप्रैल तक किया जाएगा। मौके पर संरक्षक दौलतराम केशरी, केदार महतो, चूड़ामणि महतो, शंकर चौधरी, शंकर साहू, हेमंत केशरी, रघुवंश ठाकुर, विनोद चौधरी, विजय केशरी, अजय मेहता सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे...