मुंगेर, अप्रैल 14 -- संग्रामपुर,एसं.। काली मंदिर, बढ़ौनियां के प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के दौरान कथा वाचिका श्रेयसी पांडे ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और मानव जीवन के आदर्श मूल्यों के प्रति प्रेरित किया। अंतिम चरण में सोमवार को यज्ञ की पूर्णाहुति कार्यक्रम को लेकर धार्मिक अनुष्ठान हुए। पूर्णाहुति कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन रहे और पूरे परिसर में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- बांका : भागवत कथा हवन के साथ संपन्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.