गढ़वा, जनवरी 6 -- मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर विशेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन को लेकर तैयारी जोरों पर चल रहा है। यह यज्ञ श्री श्री 1008 उदयनारायणा चार्य स्वामी त्रिदंडी जी महाराज के द्वारा संचालित किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार 22 मार्च को कलश यात्रा के साथ यज्ञ शुरू होगा। 27 मार्च को यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। यज्ञ समिति की अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, उपाध्यक्ष अनूप कुमार दुबे उर्फ मीनू दुबे सहित अन्य के देखरेख में कार्य चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...