गिरडीह, फरवरी 25 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के रेहातांड़ में आयोजित नौ दिवसीय हनुमान प्रतिष्ठा यज्ञ का पंडाल व गेट सोमवार रात 10 बजे के करीब अचानक आई आंधी-बारिश में गिर गया जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। इस गेट की चपेट में आने से दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिनका इलाज सरिया के देवकी हॉस्पिटल में कराया गया। घायलों में रेहाटांड़ की यशोदा देवी 45, भगिनाटांड़ का कुंदन यादव 20 एवं कोड़ाडीह की ललिता देवी 25 शामिल है। तीनों का प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। डॉ राजेश सिंह ने बताया कि घायलों में एक का हाथ जबकि दो का पैर फ्रैक्चर था। इधर यज्ञ समिति के कोषाध्यक्ष पिंटू मोदी ने भी घटना की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.