गाज़ियाबाद, जून 7 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद के आर्य समाज वृंदावन गार्डन का साप्ताहिक सत्संग और वैदिक यज्ञ रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अमिता आर्या ने पर्यावरण संरक्षण के लिए 50 पौधे लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन वृंदावन ग्रीन सोसाइटी में किया गया। राकेश आर्य ने वैदिक जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। सुरेश आर्य ने युवाओं के नैतिक और सांस्कृतिक विकास की आवश्यकता बताई। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...