मेरठ, मार्च 19 -- दौराला सरधना मार्ग रेलवे फाटक स्थित सिद्धपीठ हनुमान पर गुरुवार को हिंदू नववर्ष पर यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ हवन-पूजन कर हिंदू नववर्ष धूमधाम से मनाया और दौराला हिंदू ह्रदय सम्राट समाजसेवी स्व. पुरुषोत्तम उपाध्याय को याद कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पंडित राधेश्याम उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराया। व्यापार संघ कोषाध्यक्ष सचिन उपाध्याय, दौराला व्यापार संघ अध्यक्ष हरपाल चौहान, अनवीन शर्मा, संजय नामदेव, संजय शर्मा, रजनीश अहलावत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.